Monday, April 20, 2026
Google search engine

साल 2023 के आने से पहले Alia Bhatt ने शेयर किए साल 2022 के यादगार पल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी साल 2022 की सभी यादगार पहलों की अनदेखी झलक को दिखाया है। आलिया ने अपने फैंस के साथ साल 2022 की कुछ अनदेखी झलक साझा की हैं। आलिया भट्ट ने आपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की जर्नी को दिखाया है।

इस वीडियो को उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों को मर्ज कर बनाया है।वीडियो में उनकी शादी से लेकर त्योहार सेलिब्रेशन और प्रेगनेंसी के दौरान की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, तस्वीरें जो कभी आप तक नहीं पहुंची। आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments