Sunday, April 19, 2026
Google search engine

वाणी कपूर पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर पर बोल्डनेस का खुमार चढ़ गया है। वाणी ने हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन से इंस्पायर होकर ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं जिससे इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। वाणी पिंक कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहन नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए वाणी ने कैप्शन में लिखा, ‘मूड ओरिजनल किम कार्दशियन से इंस्पायर्ड।

वाणी ने जैसे ही तस्वीर शेयर की, देखते ही देखते वो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गईं। उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है, फैंस इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मिस वल्र्ड की तरह दिख रही हैं। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ब्यूटी विद हॉटनेस। यूजर्स ने लिखा, खूबसूरत वाणी, हॉट लुक। इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप फायर हैं। वाणी के इस तस्वीर पर लोगों के इस तरह के काफी रिएक्शन आ रहे हैं और एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफें हो रही हैं। बता दें वाणी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनका खूबसूरत अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आता है।
बता दें वाणी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने काफी कम समय में बॉलीवुड में पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने वॉर, बेफिक्रे और बेल बॉटम जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वाणी पर्दे पर रणबीर के अपोजिट शमशेरा में नजर आई थीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments