Monday, July 20, 2026
Google search engine

कर्ज से परेशान युवक ने दी सोशल मीडिया पर लाइव होकर जान, 1 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर, 25 नवंबर| महानगर के थाना सदर अंतर्गत प्रतापपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कर्ज से परेशान एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जान दे दी। मृतक की पहचान सागर थापर निवासी प्रतापपुरा के रूप में हुई है।

जान देने से पहले सागर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर इसकी वजह बताई, जिसके बाद सागर ने कुछ निगल लिया।इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वे तुरंत सागर को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना सदर थाने को दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सागर की पत्नी मीनाक्षी के बयानों के आधार पर सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि सतनाम बागा निवासी उगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments