लुधियान, 25 नवंबर| बढ़ती धुंध के कारण यहां एक बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर स्कूली बच्चों की बस समेत 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। लोगों ने नेशनल हाईवे के बीच खड़े होकर शोर मचाया और दूसरे लोगों को हादसे का शिकार होने से बचाया।

सुबह धुंध काफी ज्यादा होने के कारण लुधियाना से अंबाला जाते समय दहेड़ू गांव के पास सबसे पहले लुधियाना की एक स्कूल की बस आगे जा रही गाड़ी, जिसमें शीशा लोड था, उससे साथ टकरा गई। पीछे आ रही गाड़ियां इन वाहनों के साथ टकराती रहीं। कुल 25 से 30 गाड़ियां आपस में टकराईं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह बैनीपाल और कोट पुलिस चौकी इंचार्ज जगतार सिंह मौके पर आए। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करते हुए ट्रैफिक चालू किया गया। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/1742898206213407





