Monday, January 12, 2026
Google search engine

लुधियाना में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों ने दिया नशाला पदार्थ

लुधियाना, 9 अगस्त | न्यू बाजवा नगर में नशे के ओवरडोज से 19 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया है। मौत कैसे हुई इसका लोगों ने वीडियो भी बनाया। दिल दहला देने वाले इस वीडियो ने नशा खत्म करने का दावा करने वाली सरकार और प्रशासन के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

मृतक युवक का नाम दीपक (19) है। मृतक दीपक राहों रोड का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज दीपक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।

लोगों ने बनाया वीडियो

जहां दो दोस्तों ने अपने दोस्त को नशीले पदार्थ का ओवरडोज दे दिया, जब वह बेहोश हो गया तो अपने सिर को पत्थरों पर पटकने लगा। आसपास के लोगों ने पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लोगों को देखकर दोनों दोस्त भाग गए। युवक को बेहोश पड़ा देख लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस कर्मियों की मदद से बेहोश युवक को डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments