Thursday, April 30, 2026
Google search engine

जालंधर के रामामंडी में दिन-दिहाड़े महिला से स्नैचिंग, लुटेरे CCTV में कैमरे कैद

जालंधर, 9 अगस्त : थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते इलाके दकोहा रोड पर वीरवार को दिन-दिहाड़े लुटेरे एक महिला की सोने की चेन व लॉकेट छीनकर फरार हो गए। एक्टिवा सवार लुटेरे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद पाए गए हैं।

वारदात को अंजाम देने के समय लुटेरों ने पहले महिला की एक्टिवा में टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लुटेरों का शिकार हुई महिला ज्योति पत्नी जतिन्द्र कुमार निवासी मोहल्ला नंबर-8 मकान नंबर-15 जालंधर कैंट के पति जतिंदर कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे ढिलवां साइड की तरफ से तेज-रफ्तार एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

(Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments