Monday, January 12, 2026
Google search engine

वर्ल्ड रिकॉर्ड: 11 हजार वर्गफीट में बनी भगवान राम और माता सीता की तस्वीर, पूरी दुनिया ने की तारीफ

काठमांडू, 24 दिसंबर| नेपाल के जनकपुर में कलाकारों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। नेपाल में भगवान राम और माता सीता की एक कलाकृति बनाई गई है जो अब अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गई है। यह कोई साधारण कलाकृति नहीं है। इसे बहुत ही अलग शैली में उकेरा गया है। सिया-राम की ये कलाकृति अनाज से बनाई गई है।

इस तस्वीर को बनाने में एक या दो नहीं बल्कि 11 अलग-अलग किस्मों के 101 क्विंटल अनाज का इस्तेमाल किया गया है। 120 फीट लंबी और 91.5 फीट चौड़ी कलाकृति खूबसूरती से तैयार की गई है। यह कलाकृति 10800 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करती है। इसे नेपाल के दो कलाकारों और भारत के आठ कलाकारों ने बनाया है। खास बात यह है कि इसकी नक्काशी में किसी भी रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

तस्वीर में आप यह भी देख सकते हैं कि राम और सीता के साथ महर्षि विश्वामित्र और राजा जनक भी हैं। पिछले साल भी अयोध्या में ऐसी ही तस्वीर बनी थी। इसे बनाने में कई सप्ताह लगे और अब यह जनता के देखने के लिए उपलब्ध है।

आपको बता दें कि विवाह पंचमी को भगवान राम और माता सीता के विवाह के शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि विवाह पंचमी पिछले 5 हजार वर्षों से मनाई जा रही है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों को दुल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments