लुधियाना, 17 दिसंबर| पुरानी माधोपुरी में एक लड़की का पेपर अच्छा ना होने की वजह से मौत हो गई है। उसकी पहचान 18 साल की मिष्टी सूद के रूप में हुई है।
वह 12वीं कक्षा में कॉमर्स की छात्रा थी। स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा देने के बाद वह अपनी मां को स्कूल का लंच देने गई और बताया कि पेपर सही नहीं हुआ है। इसके बाद वह घर लौट आई। घर आने के बाद बाथरूम में उनकी मौत हो गई। जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी मां बाथरूम में गई और वहां शव देखा।
घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। उसके पिता दुकान पर थे और उसका भाई भी पेपर देने जा रहा था। मां चिल्लाई तो आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





