पटियाला, 17 दिसंबर| पटियाला पुलिस ने सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के मास्टरमाइंड, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने शनिवार रात को उसे कोर्ट में पेश कर, 4 दिन के लिए रिमांड में ले लिया है।
पुलिस नेहरा से हथियार तस्करी के मामले में पूछताछ करेगी। कुछ दिन पहले पटियाला पुलिस ने उसकी गैंग के कुछ मेंबरों को हथियार समेत पकड़ा था। नेहरा के हाईप्रोफाइल गैंगस्टर होने की वजह से पुलिस ने उसे लाने की बात को सीक्रेट रखा। नेहरा को पुलिस बुलेट प्रूफ गाड़ी में लेकर आई।





