Wednesday, April 29, 2026
Google search engine

दो युवकों ने घर में घुसकर किसान की हत्या की, कनाडा में बैठे अर्शदीप डल्ला ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के लुधियाना के गांव बारदेंके में घर में घुसकर दो लोगों ने बुधवार दोपहर एक किसान की हत्या कर दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों में एक पगड़ीधारी युवक शामिल है। गोली मारने के बाद दोनों युवक बाहर गली में खड़ी सफेद रंग की कार में फरार हो गए। घटना के बाद कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला ने फेसबुक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पु्लिस घटना को पुरानी रंजिश बता रही है।

बारदेकें निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसका बड़ा भाई परमजीत खेतों से पशुओं का चारा काटकर लाया था। इस दौरान जगरूप खाना खाने घर चला गया। जब खाना खाकर बाहर आया तो देखा कि बड़ा भाई परमजीत पशुओं को चारा डाल रहा है। वह भी मदद करने लगा। जगरूप के मुताबिक वह अभी टोकरी में चारा भर ही रहा था कि बाहर दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर परमजीत बाहर देखने गया कि कौन आया है? इसी दौरान एक साथ पटाखे की आवाज सुनाई पड़ी।

जगरूप ने बताया कि आवाज सुनकर परमजीत की पत्नी चरनजीत कौर उसके पास आई और पूछा कि कैसी आवाज है। जब वह देखने गया तो परमजीत सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और दो युवक घर के गली में भाग रहे थे। उसने युवकों का पीछा किया लेकिन वह बाहर खड़ी सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गए। वह परमजीत सिंह को एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि परमजीत को सिर में एक और छाती में दो गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना के बाद थाना सदर के एसएचओ हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि डीएसपी सिटी सतविंन्द्र सिंह विर्क व एसपीडी हरिंदरपाल सिंह परमार सिविल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments