Friday, May 1, 2026
Google search engine

फगवाड़ा में भाजपा नेत्री से लूट:बाइक सवार 3 लुटेरों ने पीछा कर हरगोबिंद नगर में पर्स छीना, तेजधार हथियार दिखाया डराया

कपूरथला स्थित फगवाड़ा शहर में अपने सहेली के घर से लौट रही भाजपा नेत्री नीतू बंसल से लूट हुई है। लुटेरे महिला नेत्री से पर्स छीन कर ले गए। यह लूट शहर के पॉश एरिया हरगोबिंद नगर में हुई। बाइक सवार 3 लुटेरों ने पहले भाजपा नेत्री की स्कूटी का पीछा किया। उसके बाद हरगोबिंदनगर में जाकर उसे घेर लिया। इसके बाद उसे तेजधार हथियार का डर दिखाकर हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।

घटना पिछली रात 11ः30 बजे की है। भाजपा नेत्री नीतू बंसल ने बताया कि वह एक्टिवा पर अपनी सहेली के घर से लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जब वह हरगोबिंदनगर पहुंचीं बाइक सवारों ने ओवटेक किया। लुटेरों ने एक्टिवा के आगे बाइक लगाकर तेजधार हथियार निकाल लिया।

लुटेरों ने मुंह पर लगा रखा था मास्क
हड़बड़ाहट में उसने स्कूटी रोकी। जिसके बाद 2 युवक बाइक से उतरकर उसे तेजधार हथियार दिखाकर डराने लगे। उसके हाथ से स्कूटी छूट गई और नीचे गिर गई। एक लुटेरा दातर दिखाकर उसे पर्स छोड़ने के लिए कहने लगा। इसके बाद वह पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, 5 हजार नगदी, डायमंड के टॉप्स, ATM कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। सभी लुटेरों ने मास्क से अपने मुंह लपेट रखे थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़े आरोपी
लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ फगवाड़ा के थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चंद्र शेखर मट्टू पुत्र विजय कुमार निवासी गुरु नानकपुरा मोहल्ला गोराया, अमित कुमार पुत्र महिंदरपाल निवासी दाना मंडी गोराया और विशाल पुत्र लड्डू निवासी रुड़का खुर्द के तौर पर हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments