Saturday, April 18, 2026
Google search engine

कालेज से घर लौट रहे छात्र पर 2 अज्ञात लोगों ने किया धारदार हथियार से वार, इलाज के दौरन मौत

चंडीगढ़, 3 दिसंबर | यहां से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बुधवार काे सेक्टर 25 में एक युवक को चाकू से गोदा गया था, जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के इस केस में मर्डर की धारा 302 भी लगा दी है। आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-25 में बुधवार दोपहर को 18 वर्षीय मुकुल ऊर्फ ऋषि कालेज से घर लौट रहा था तभी अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर चाकू निकालकर मुकुल के पेट में घोंप दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमले के बाद मुकुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां तीन दिन इलाज चलने के बाद मुकुल की आज सुबह 2 बजे मौत हो गई। आपको बता दें की दोनों आरोपी आस-पास की ही रहने वाले हैं। जिनमें से एक नाबालिग बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments