Sunday, April 19, 2026
Google search engine

फिरोज़पुर: बलविंदर सिंह की चमकी किस्मत, निकली 1.5 करोड़ की लॉटरी

फिरोज़पुर, 3 दिसंबर| गांव मट्टर उत्तर निवासी बलविंदर सिंह ने डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीती है। बलविंदर सिंह फिरोज़पुर के डीसी कार्यालय की गोला बारूद शाखा में सर्विसमैन के रूप में काम करता है।

जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी दिवाली के मौके पर डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगी। जो पिछले महीने की 28 तारीख को रिलीज हुई थी, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला। कल जब वह लॉटरी डीलर के पास गया तो उसे पता चला कि उसने डेढ़ करोड़ जीत लिया है। साथ ही उसने कहा लॉटरी के पैसों का इस्तेमाल वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए ही करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments