लुधियाना, 30 अक्टूबर | थाना डिवीजन नंबर के अंतर्गत सिविल अस्पताल में एक सप्ताह में हिंसा की तीसरी घटना सामने आई है। रात करीब 10:45 बजे अस्पताल की पुलिस चौकी के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर धारदार हथियारों और ईंटों से हमला किया। पुलिस चौकी के बाहर मारपीट और हंगामा चलता रहा लेकिन शोर सुनकर भी पुलिस चौकी के अंदर से कोई अधिकारी बाहर नहीं आया
मामला बढ़ने पर इमरजेंसी में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में सरेआम मारपीट की घटना ने पुलिस की ढिलाई को उजागर कर दिया है। माथे प
जानकारी देते हुए इफ्तकार ने बताया कि वह गुरमेल पार्क के पास रहता है। आज पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने गली में मदन नामक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। मदन का सिर फूट गया, जिससे मोहम्मद शानू उसे मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया।
हमलावर पिता-पुत्र सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अचानक ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। उनके साथ कुछ हथियारबंद लोग भी थे। ईंट लगने से शानू का माथा फूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। ईंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल शानू ने कहा कि टिब्बा रोड पर आपस में पड़ोसी लड़े थे। वह एक पक्ष का मेडिकल करवाने अस्पताल आया था लेकिन इतने में दूसरे पक्ष के दो लोगों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए। फिलहाल दोनों पक्षों का मेडिकल हो गया है। थाना टिब्बा में दोनों पक्ष शिकायत दे रहे हैं।
करीब 5 दिन पहले रात करीब 1 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए दो पक्ष इमरजेंसी में आपस में भिड़ गए थे। जिसका वीडियो सामने आया था। जहां दोनों पक्षों ने अस्पताल की इमरजेंसी में एक दूसरे की पगड़ियां तक फेंकी थीं। महिलाओं को भी अस्पताल परिसर में पीटा गया था।
बाबा थान सिंह चौक इलाके में रहने वाले एक युवक का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह और उसके ससुराल वाले मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की थी।
इसी तरह 23 अक्टूबर की रात को शेरपुर चौक के पास टैक्सी चालकों के बीच झड़प हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के बाद जमकर गुंडागर्दी हुई थी। युवकों ने सरेआम ईंट-पत्थर फेंके थे। अस्पताल में लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन खामोश है।