Monday, April 14, 2025
Google search engine

बरनाला में कार चढ़ाकर युवक की हत्या, ट्रैक्टर पर लगे डैक चलाने को लेकर हुआ विवाद, माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक

बरनाला, 29 अक्टूबर | ट्रैक्टर पर डैक बंद को लेकर हुई लड़ाई में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। ये घटना जिले के गांव पखोके की दाना मंडी की है। जहां देर रात मृतक जसलीन सिंह जस्सू ने गांव के रमनदीप सिंह को ट्रैक्टर पर डैक चलाने से रोका था। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और जसलीन सिंह पर कार चढ़ाकर और बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक जसलीन सिंह के दोस्त काबल सिंह, लवप्रीत सिंह और जगदीप सिंह ने बताया कि मृतक जसलीन सिंह जस्सू का कत्ल गांव के ही रमनदीप सिंह, उसके बेटे और उसके साथियों ने भयानक तरीके से किया है। पहले उसके ऊपर गाड़ी चढा दी और बाद में उसे रॉड व अन्य धारदार हथियारों से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनके पिता एक पूर्व सैनिक हैं और उनकी बहन कनाडा में रहती हैं। उसकी मौत से पूरा घर बिखर गया है। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

थाना सदर बरनाला के SHO शेरविंदर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे गांव पखोके में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। गांव के रमनदीप सिंह के ट्रैक्टर का डैक (स्पीकर) जसलीन सिंह जस्सू ने बंद कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद रमनदीप सिंह ने अपने साथी को बुलाकर जसलीन जस्सू की पिटाई कर दी, जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता गुरचरण सिंह के बयान के आधार पर रमनदीप सिंह और उसके 18 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments