Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

सिर्फ 350 रुपये में मिल रहा 37 दिन तक चलने वाला ये Smartphone! डिजाइन भी है सुपर से ऊपर

Tecno Pova 4 पिछले हफ्ते भारत में ऑफिशियल हो चुका है. भारत में इसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है. फोन अमेजन और जियोमार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. फोन Helio G99 प्रोसेसर, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का शानदार कैमरा होगा. Tecno Pova 4 की MRP 14,499 रुपये है, लेकिन अमेजन से इसको काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फोन दिखने में काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी है. आइए नजर डालते हैं Tecno Pova 4 के फीचर्स, डिस्काउंट्स और ऑफर्स पर…

Tecno Pova 4 Offers & Discounts

अमेजन इंडिया पर Tecno Pova 4 को 11,999 रुपये में मिल रहा है. अगर HDFC बैंक कार्ड से फोन को खरीदेंगे तो 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. फोन की कीमत 10,999 रुपये में मिल जाएगा. उसके बाद 10,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है. अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो इतना ऑफ मिल जाएगा. लेकिन पूरा ऑफ तभी मिलेगा जब आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी हो और मॉडल लेटेस्ट हो. अगर आप पूरा ऑफ पाने में कामयाब रहे तो फोन की कीमत 349 रुपये हो जाएगी. फोन दो कलर (साइरोलाइट ब्लू और यूरेनोलिथ ग्रे) में उपलब्ध है.

Tecno Pova 4 Specifications

Tecno Pova 4 में 6.8-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 90HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन Android 12 OS पर चलता है, जो HiOS 12.0 के साथ ओवरलेड है. फोन में 8GB RAM+128GB स्टोरेज मिलता है. लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज से बढ़ाया जा सकता है. फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है. इसके अलावा फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है.

Tecno Pova 4 Camera

Tecno Pova 4 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस और दूसरा AI लेंस मिलता है. सामने की तरफ 8MP का सेल्फी शूटर मिलता है. इसके अलावा फोन में डुअल स्पीकर्स, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक और कई फीचर्स मिलते हैं.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments