Monday, April 14, 2025
Google search engine

युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, बीमारी से तंग आकर उठाया कदम

 लुधियाना,11 अक्टूबर | एक युवक ने शराब के नशे में ब्लेड से अपना गला रेत लिया। उसकी दर्द भरी चीखें सुनकर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक फूड पाइप की बीमारी से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में देर रात बीमारी से तंग आकर एक युवक ने धारदार ब्लेड से अपना गला रेत लिया।

खून बहने और दर्द के कारण वह जोर-जोर से चीखने लगा। शोर सुनकर परिजन इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का नाम लवली (30) है।

लवली के भाई सोनू ने बताया कि लवली ऑटो चलाता था। पिछले कुछ दिनों से फ़ूड पाईप में इन्फेक्शन होने के चलते कुछ भी खा नही पा रहा। जिसके चलते वह परेशान रहने लगा। गुरुवार की शाम लवली ने शराब के नशे में धुत्त होकर तेजधार ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। लहूलुहान हालत में चिल्लाने लगा। शोर की आवाज़ सुन उसे तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल अभी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर जांच कर रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments