फिरोजपुर | कच्चा जीरा रोड पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मंडी बोर्ड में चपरासी के पद पर कार्यरत तरसेम सिंह के रूप में हुई है । वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों व ससुराल वालों ने रात में तलाश शुरू की तो उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना था कि हमें न्याय मिलना चाहिए, ऐसा करने वाले को पुलिस द्वारा पकड़ा जाना चाहिए।





