Wednesday, June 3, 2026
Google search engine

डेरा प्रेमी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, हत्या समेत कई वारदातों में शामिल

फरीदकोट | पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पैरी पंजाब और हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास सहित करीब एक दर्जन आपराधिक वारदातों में शामिल है।

आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों के नेटवर्क और उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments