Thursday, June 4, 2026
Google search engine

लुधियाना: नशा करने से रोकने पर नशेड़ियों ने कर दिया दुकानदार पर हमला, आस-पास के लोगों ने बचाई जान

लुधियाना, 28 दिसंबर | लुधियाना की ताजपुर कॉलोनी में एक दुकानदार को युवक को चिट्टे का नशा करने से रोकना महंगा पड़ गया। नशे में धुत युवक ने दुकानदार और उसके भाई समेत पास खड़े तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इसी बीच राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने नशेड़ियों की पिटाई कर दी। जिसके बाद इन चारों नशेड़ियों को घायल हालत में लुधियाना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ितों ने बताया कि कुछ युवक उनकी दुकानों के सामने नशा कर रहे थे, जब उन्होंने इन युवकों को ऐसा करने से रोका तो इन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया, इसी बीच वहां से निकल रहे कुछ राहगीरों ने उसे इन नशेड़ियों के चंगुल से बचाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments