Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पंजाब में बारिश की वजह से डिग्री गिरा तापमान, राज्य में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 1 दिसंबर | गुरुवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश की वजह से दिन का तापमान 6.3 डिग्री और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

पंजाब में बारिश से मौसम बदल गया है। राज्य में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

मोहाली में 39.5 मिमी, रोपड़ में 45.5, एसबीएस नगर में 21.5, जालंधर में 5.5, फिरोजपुर में 0.5, लुधियाना में 8.0 और पटियाला में 6.0 मिमी बारिश हुई. अधिकांश तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस लुधियाना में दर्ज किया गया. अमृतसर का तापमान 21, पटियाला का 19.6, बरनाला का 19.2, जालंधर का 17.9, फिरोजपुर का 20.8, मोगे का 19.8, मोहाली का 17.3 और रोपड़ का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments