जालौन ज़िले के कोटरा थाना क्षेत्र में आने वाले धूर्त टिकरिया गाँव में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पति को फ़ोन करके जल्दी घर आने को कहा, लेकिन काम से लौटने में पति को थोड़ी देर हो जाने के कारण पत्नी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति घर पहुँचा, तो उसकी पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था और उसका 4 महीने का बच्चा पास ही रो रहा था।
रविवार शाम करीब 6 बजे, नंदिनी (24) ने अपने पति रमाकांत अहिरवार को फोन किया और कहा कि घर पर कोई ज़रूरी काम है, जल्दी आ जाओ। रमाकांत मज़दूर के तौर पर काम पर गया हुआ था। उसने बताया कि उसे देर हो गई है, जिसके बाद फोन कट गया।





