चंडीगढ़, 18 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर चंडीगढ़ में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। चंडीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में आदेश जारी किए। शहर के किसी भी हिस्से में खुली जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कार में तेज आवाज में संगीत, ड्रम आदि भी नहीं बजाए जाएंगे। यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में पुलिस ने आम जनता से इन आदेशों का पालन करने की अपील की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





