Thursday, June 4, 2026
Google search engine

मनीला में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, खन्ना का रहने वाला था गुरदेव सिंह

खन्ना, 26 नवंबर| विदेश से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है। मामला फिलीपींस के मनीला का है। यहां एक पंजाबी शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गुरदेव सिंह (58) खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू के रहने वाले थे।

वह काफी समय से मनीला में फाइनेंस का कारोबार कर रहा था। हत्या की खबर मिलने के बाद खन्ना में रहने वाले परिवार में शोक की लहर है। रिश्तेदार लखवीर सिंह भट्टी ने बताया कि गुरदेव सिंह और उनका बेटा मनीला में फाइनेंस का कारोबार करते थे। गुरदेव सिंह का बेटा इन दिनों पंजाब आया हुआ है।

शनिवार शाम को परिवार को फोन पर सूचना मिली कि गुरदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उधर, शव को पंजाब लाने के लिए सरकार से मदद मांगी गई है। भट्टी ने कहा कि लखवीर सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और 2 बेटियां छोड़ गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments