कपूरथला/फगवाड़ा, 26 नवंबर| यहां से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। पिता ही आपनी 11 साल की बेटी का लगभग पिछले 1 महीने से रेप कर रहा था।
आरोपी पिता ने बेटी को धमकी दी, कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा और उसकी मां को भी जहर देकर मार देगा। जब बच्ची ने स्कूल में यह बात बताई, तो इस के बाद उस की मां को बुलाकर इसकी जानकारी दी गई।
मां की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की की मां जो की कोर्ट कॉम्प्लेक्स के नजदीक रहती है, उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को उसे बच्ची के स्कूल बुलाया गया। जब वह स्कूल पहुंची तो उसकी 11 वर्ष की बच्ची ने बताया कि जब आप काम पर चले जाते हो तो उसके स्कूल से घर आने के बाद पिता सुरिंदर पाल उर्फ़ अब्दुल रहमान उसके साथ गलत काम कर रहा है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने भी की है।





