Thursday, June 4, 2026
Google search engine

मलेशिया में पंजाबी युवक की हत्या, लुधियाना का रहने वाला था जसप्रीत सिंह

लुधियाना, 10 दिसंबर| जगराओं के गांव गालिब खुर्द के 23 वर्षीय युवक की मलेशिया में हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक को विदेश बुलाने वाले चाचा जगदेव सिंह ने एक मलेशियाई समेत 10 लोगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि हत्यारा उसका चाचा नहीं था, लेकिन एक ही गांव का होने के कारण मृतक समेत उसके सभी भाई-बहन उसे चाचा कहते थे।

जगदेव सिंह ने एक मलेशियाई और अन्य युवकों के साथ मिलकर जसप्रीत सिंह की हत्या कर दी है। सुबह जब हत्या का खुलासा हुआ तो मलेशिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगदेव सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया, जो जसप्रीत की हत्या को हादसे का रूप दे रहे थे।

जबकि हत्या में शामिल एक मलेशियाई नागरिक अभी भी फरार बताया जा रहा है। 2 महीने पहले ही मलेशिया गए जसप्रीत के भाई लवप्रीत सिंह ने भारत फोन करके परिवार को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments