जालंधर, 10 दिसंबर| पठानकोट चौक से सटे सुच्ची पिंड काली सड़क के पास सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के एडिशनल SHO अरुण कुमार ने कहा कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था। एक ऑटो में करीब चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है।
घायलों का इलाज पठानकोट चौक से सटे एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।





