इटली, 17 नवम्बर| यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। 20 दिन पहले शादी करके इटली गए एक पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार (35) कल सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था, इसी दौरान कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल राकेश कुमार को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।
बता दें कि मृतक राकेश कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह गांव भंगलान महहिंदपुर तहसील नंगल डैम जिला रूपनगर का था। राकेश महज 20 दिन पहले शादी करने के बाद 11 नवंबर को वापस इटली चला गया।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





