Saturday, April 18, 2026
Google search engine

समराला मे भयानक सड़क हादसा: ट्रक हाई वोल्टेज बिजली के खंभों से टकराया, ड्राइवर की मौके पर मौत

समराला, 17 नवंबर| यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। माछीवाड़ा से समराला की ओर आ रहा स्क्रैप से भरा ट्रक सिविल अस्पताल समराला के सामने भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक हाई वोल्टेज बिजली के खंभों को उखाड़ते हुए दुकान में जा घुसा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद समराला पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से शव को ट्रक से निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में फंसा शव नहीं निकाला जा सका। इस घटना के संबंध में समराला थाने के एएसआई पवनजीत ने बताया कि हादसा सुबह 3 बजे हुआ, जिसमें धालीवाल से स्क्रैप लेकर आ रहा ट्रक ड्राइवर राणा जब समराला के सिविल अस्पताल पहुंचा तो भयानक हादसे का शिकार हो गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हादसा ड्राइवर की आंख लगने के कारण हुआ है। खंभा टूटने से इलाके में बिजली आपूर्ति बंद हो गयी है और पुलिस द्वारा शव को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments