Saturday, May 2, 2026
Google search engine

गन्ना किसानों के हित में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, मंजूर की 68.50 रुपये क्विंटल की सीधी सब्सिडी

पंजाब सरकार ने किसानों के हित में बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। बैठक में गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सहमत मूल्य में से 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी सब्सिडी मंजूर की गई है। इससे पंजाब देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बना रहेगा। सरकार को उम्मीद है कि उसके इस फैसले से राज्य के हजारों गन्ना किसानों को फायदा होगा।

2025-26 पेराई सीजन में यह 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी निजी चीनी मिलों की ओर से सीधे किसानों को दी जाएगी। पंजाब में गन्ने का SAP पहले ही 416 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल से 15 रुपये अधिक है। इस फैसले से किसानों की आमदनी और आर्थिक सुरक्षा और मजबूत होगी।

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments