Friday, April 17, 2026
Google search engine

PSEB ने बोर्ड कक्षाओं की डेटशीट बदली, जानें अब कब होंगे पेपर

चंडीगढ़ | पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। बोर्ड ने यह फैसला 15 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई की परीक्षा और होला-मोहल्ला समेत जी-20 सम्मेलन और बोर्ड के अन्य प्रशासनिक इंतजामों के चलते लिया है। 
एससीईआरटी को लिखे पत्र में बोर्ड प्रबंधन ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं क्रमश: 16 और 20 फरवरी के बजाय 2 मार्च से शुरू करने को कहा है। इसके पीछे बोर्ड ने सीबीएसई को जी-20 सम्मेलन की तारीख, होला-मोहल्ला व अन्य प्रशासनिक कारणों से 15 फरवरी से परीक्षा शुरू करने की बात कही है।
बोर्ड के इस फैसले से उक्त कक्षा के छात्रों को प्रत्येक विषय की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। पीएसईबी ने बोर्ड की तारीख में बदलाव करने का फैसला किया है ताकि राज्य सरकार और छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments