Sunday, April 19, 2026
Google search engine

खन्ना की मिलट्री ग्राउंड में मिला बम : 7 दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा भी इसी रास्ते से गुजरी थी

लुधियाना/खन्ना | पंजाब में लुधियाना के खन्ना के मिल्ट्री मैदान में बम मिला है। बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इसी रास्ते से गुजरी थी। सुबह शौच करने गए व्यक्ति ने यहां बम पड़ा देखा। जिसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया।

बम डिस्पोजल टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद बम की जांच की जाएगी। मिल्ट्री मैदान से बम मिलना बड़ी बात है क्योंकि इसी मैदान में भर्ती के लिए युवा पहुंचते है। यहीं पर फिजिकल टेस्ट आदि करवाए जाते हैं।

बता दें कि सात दिन पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इसी रास्ते से गुजरी थी। जिस जगह बम मिला है, राहुल की यात्रा उससे करीब 300 से 500 मीटर दूरी से निकली थी। सुरक्षा कारणों के चलते बम वाली जगह को पुलिस ने घेर लिया है। किसी व्यक्ति को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति इसे यहां छोड़ गए होंगे।

26 जनवरी भी नजदीक है। पुलिस गणतंत्र दिवस को लेकर भी इस मामले को गंभीरता से देख रही है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। बम डिस्पोजल टीम के आने के बाद उसकी जांच की जाएगी।

चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है। जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी आवास है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments