Monday, April 14, 2025
Google search engine

तरनतारन में बड़ी वारदात: पुरानी रंजिश के चलते गर्भवती महिला की गोली मारकर की हत्या

तरनतारन, 7 जनवरी | तरनतारन बेल्ट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजे की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में की गयी है। मृतिका 4 माह की गर्भवती थी। मृतक की सास ने बताया कि उनके बेटे राजे का स्थानीय बॉबी नाम के लड़के से झगड़ा हुआ था। इसी बीच रविवार को बॉबी उनके घर आया और राजे को जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

इस गोलीबारी में राजे की पत्नी सुनीता की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और हमलावर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments