Monday, April 14, 2025
Google search engine

प्राचीन शिव मंदिर में धूमधाम से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला की मूर्ति मंदिर प्रांगण में की गई स्थापित

जालंधर, 28 सितंबर | दोमोरिया पुल पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।। सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार सहित शिव परिवार, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण दरबार, मां बगलामुखी जी दरबार, शनि देव जी, सिंदूरी हनुमान जी की दिव्य एवं आकर्षक मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं।

इस मौके प्राचीन शिव मंदिर में “शिव अमृतवाणी ” पाठ एवं मां त्रिपुरमालिनी जी की चौकी का आयोजन किया गया।प्रख्यात गायक श्री राज कुमार सहगल, चीनू सहगल, वीनू सहगल, शैंकी सहगल, समीर सहगल ने चौकी में गुणगान किया।। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आचार्य मनीष तिवारी, पंडित रवि शुक्ला, पंडित राम सुमिरन, पंडित चक्र प्रशाद जोशी द्वारा करवाया गया।

प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश खोसला जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में उनकी मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर मां त्रिपुरमालिनी जी के अनन्य भक्त विश्व विख्यात अमर भजन लेखक स्वर्गीय श्री बलबीर निर्दोष जी की मूर्ति की स्थापना भी की गई।

प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला और अन्य सदस्यों सर्वश्री मानव बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव ने आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन किया।

प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि) मंदिर का नवनिर्माण पिछले दो वर्षों से करवा रही है।। इसी के अन्तर्गत सबसे पहले नवीनतम वैज्ञानिक मापदंडों के अनुरूप पंजाब के पहले वाटर हार्वेस्टिंग सुविधा से लैस एक सुन्दर पार्क का निर्माण किया गया।। इसके उपरांत पार्किंग क्षेत्र का निर्माण हुआ।। मंदिर के नवनिर्माण का क्रम निरंतर जारी है, इसी श्रंखला में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

सभी मूर्तियां जयपुर की सुप्रसिद्ध पदम् श्री स्वर्गीय अर्जुन प्रजापति की आर्ट गैलरी में उनके सुपुत्र राजेंद्र प्रजापति द्वारा मकराना एवं वियतनाम के उच्च स्तरीय मार्बल में तैयार की गईं।। श्री राम मंदिर अयोध्या की तर्ज पर महाराष्ट्र के बल्हारशाह डिपो की विश्व स्तरीय सागौन की लकड़ी का उपयोग नक्काशीदार चौखट एवं दरवाजों के लिए किया गया।। मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी कृत्रिम या सिंथेटिक उत्पाद का उपयोग नहीं किया गया।। प्रभु की पालकियों, फर्श एवं दीवारों पर भी राजस्थान से मंगवाए गए संगमरमर, लाल पत्थर, ग्रेनाइट पत्थर, ग्वालियर पत्थर आदि का उपयोग किया गया।

युगों से विराजमान प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग एवं पीपल के वृक्ष को यथावत सहेज कर आकर्षक रूप दिया गया है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप प्राचीन त्रिवेणी को भी ग्रेनाइट पत्थर से सुसज्जित किया गया है।। इसके इलावा अष्टकोणीय यज्ञ शाला, लंगर वितरण के लिए रसोई घर, जोड़ा घर का निर्माण जारी है।। मंदिर को विशाल रूप देने के लिए एक आकर्षक गुंबद का डिजाइन भी तैयार किया गया है।

त्रिपुरमालिनी मां जी की चौकी में श्री राज कुमार सहगल जी और उनके साथियों ने बाऊ बलबीर निर्दोष जी द्वारा लिखी गई कालजयी भेंटों की ऐसी तान छेड़ी कि उपस्थित सभी भक्त झूमने को विवश हो गए। मंदिर निर्माण में श्रम दान देने वाले सभी कारीगरों, मजदूरों, इंजीनियरों एवं डिजाइनरों को सम्मानित किया गया और उनकी कार्य निपुणता की सराहना की गई। इसके उपरांत अटूट भंडारे का वितरण किया गया।

आयोजन में मुख्य रूप से विधायक बावा हैनरी, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेता दिनेश ढल्ल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत अमरी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ पत्रकार इरविन खन्ना, अश्विनी खुराना, रमन मीर, रितिन खन्ना, दिल्ली पब्लिक स्कूल जालंधर की प्रिसिंपल रितु कौल, पुनीत खन्ना, मानव विज, रितेश विज, जगमोहन सिंह खोसला, दीपक झांजी, नीरज मित्तल, राजेश महेंद्रू, अमित सहगल, जितेंद्र सहगल, डॉ सतीश कपूर, हरीश सचदेवा, धर्मेंद्र तिवारी, रोहित सेठ, वीरेंद्र मलिक, रोहित मलिक, विजय थापर, विकास थापर, सचिन मानिक, रितेश विज, मनमोहन सिंह, हरप्रीत सिंह वालीया, तरुण मल्होत्रा, राजन गुप्ता, शरद अग्रवाल, डॉ सुकांत वर्मा, देवेन्द्र बजाज, अरुण कौल, संदीप विज, राजेश कपूर, वीर करन कुंद्रा, मोहिंदर तनेजा, नरेश सहगल, दिनेश सहगल, रविंदर लांबा, गौरव थापर, प्रख्यात गायक शिव भारद्वाज, वरुण मदान, प्रख्यात लेखक सोनू सागर, पवन धवन, सुदेश धवन, गिरीश कुमरा, पवन मेहता, अजय कुमरा, राजू शर्मा, जुगेश कुमरा,अरुण वर्मा, बिट्टू कुमरा, संजय कोछड़, विनय आर्य, कुलदीप भाटिया, इन्द्र मोह सिंह खोसला, बिमल गुप्ता, सोडी यादव, संजू शर्मा, इन्द्रजीत सिंह राही, राकी बाहरी, मनीष शर्मा, दमन मेहता, नीलम बजाज, पूजा खोसला, आशा मेहता, सीमा महेंद्रू,अनु खुराना, उषा विज, ज्योति झांजी, पूर्णिमा सैनी, अनमोल खुराना, अनीता तिवारी, रजनी लांबा, पूजा बुद्धिराजा, आशू बजाज, सीता बांसल, रूचि थापर, सीमा सहदेव, सोना मलिक, निहारिका मलिक, वैदेही, वंशिका, सौम्या, अमायरा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments