नाभा, 4 दिसंबर| यहां की थाना सदर पुलिस नाभा ने एक जिम मालिक को नशीली गोलियों व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी दविंदर अत्री और सदर प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि हनीश वर्मा पन्नू नाम के युवक को 7 लाख ड्रग मनी, 4200 नशीली गोलियां, 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।





