Wednesday, June 3, 2026
Google search engine

जालंधरः पठानकोट चौक पर गौ मांस से भरा ट्रक पकड़ा, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर, 4 दिसंबर| बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत से आ रहा गौ मांस से भरा हुआ ट्रक पठानकोट चौक पर पकड़ा है।

मामले की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पानीपत से गौ मांस से भरा हुआ ट्रक आ रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर बजरंग दल ने उक्त ट्रक का पीछा किया। पठानकोट चौक पर ट्रैफिक होने के कारण ट्रक चालक गाड़ी को भागने में नाकाम रहा।

जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत मामले की सूचना थाना 8 के पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को मौके पर काबू कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments