Sunday, April 19, 2026
Google search engine

लुधियाना: वसूली न देने पर बदमाश ने अहाते के मालिक पर धारदार हथियार से किया हमला

लुधियाना, 18 दिसंबर | जनकपुरी इलाके में वसूली मांगने वाले एक बदमाश ने मार्केट में मौजूद मैनेजर और अन्य लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच आरोपियों के हमले का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार परिसर संचालक ने बताया की उसने कुछ दिन पहले यहां परिसर लिया है। अधिक जानकारी देते हुए उसने बताया की पिछले सप्ताह जब वह दुकान पर नहीं थे तो उसी के अहाते पर काम करने वाला दुर्गी नामक लड़का जबरन पैसे मांगने लगा तो शाम को आकर उसने उक्त लड़के को पैसे दे दिये। मगर कुछ दिन बाद जब वे फिर पैसे मांगने आया तो उसे पैसे देने से मना कर दिया गया, जिसके कारण उक्त आरोपी ने परिसर संचालक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दीया।

इसके अलावा उक्त आरोपी पर नशे में लोगों के साथ मारपीट करने के और हथियारों के बल पर पैसे वसूलने आरोप लगाए गये हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है। उधर, जनकपुरी थाने के प्रभारी बलोर सिंह ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला मोती नगर थाने की सीमा में आता है, फिर भी हम कार्रवाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments