Saturday, April 18, 2026
Google search engine

व्हाट्सएप और गूगल चैट बैकअप के लिए आब यूजर्स को करना होगा भुगतान, जानिए क्या है पूरा मामला

कैलिफोर्निया, 16 नवम्बर| जल्द ही व्हाट्सएप और गूगल चैट बैकअप के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज कोटा खत्म करने जा रहे हैं। फिलहाल आप व्हाट्सएप पर कितना भी डेटा बैकअप कर सकते हैं, लेकिन जल्द ही कंपनी इसे 15GB तक ही सीमित करने जा रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स केवल उतने ही डेटा का बैकअप ले पाएंगे, जितना आपके Google खाते में है।

इस अपडेट की जानकारी व्हाट्सएप के विकास पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo द्वारा साझा की गई है। फिलहाल कंपनी ने इस विषय पर लोगों को इन-ऐप अलर्ट देना शुरू कर दिया है और व्हाट्सएप हेल्प सेंटर पर भी इस विषय पर अपडेट दिया गया है। यह परिवर्तन उन उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करेगा जिनके पास 15GB से अधिक डेटा है।

व्हाट्सएप का यह फीचर अब तक टेस्टिंग फेज के बीटा वर्जन में चल रहा था, जिसे अब मेटा ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments