Saturday, April 18, 2026
Google search engine

अमृतसर: अज्ञात व्यक्तियों ने कैब ड्राइवर को मारी गोली; घेरकर घटना को दिया अंजाम

अमृतसर, 16 नवंबर| यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। रंजीत एवेन्यू डी ब्लॉक में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने एक कैब ड्राइवर को गोली मार दी। इस घटना में कैब ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी और मौके से गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद किए। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले उस पर किसी ने गोली चलाई थी। इसके अलावा करीब 9 महीने पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था और वह जेल भी गया था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कैब ड्राइवर नीरज कुमार किसी काम से जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। मौके पर 3 से 4 गोलियां चलीं, जिनमें से कुछ नीरज को लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वीरेंद्र खोसा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments