Friday, April 17, 2026
Google search engine

लुधियाना में 28 घंटे बाद भी तेंदुए का नहीं मिला कोई निशान, प्रशासन ने लोगों से की सावधान रहने की अपील

लुधियाना, 9 दिसंबर| लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सेंट्रा ग्रीन फ्लैट्स में तेंदुए का खौफ है। 28 घंटे बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। दोपहर तीन बजे तक तेंदुए की तलाश जारी रही। वन विभाग को आशंका थी कि चीता रात में शिकार के लिए निकल सकता है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि शुक्रवार सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हो गए। जब सोसायटी में लगे कैमरे चेक किए गए तो उसमें तेंदुआ घूमता नजर आया। इसके बाद इसकी सूचना थाना सदर को दी गई। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

सेंट्रल ग्रीन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है। आज सुबह भी लोग टहलने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। इस क्षेत्र को कल से ही सील कर दिया गया है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए सेंट्रा ग्रीन में कई जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटे से मौके पर वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तैनात है। करीब 16 लोगों की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। आसपास के स्कूलों में दिन भर दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। सदर थाना के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अभी भी इलाके की चेकिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments