नकोदर। नकोदर में बीती रात बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी और एक कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी। जिसके बाद अब पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया है। पुलिस विभाग ने कहा है कि पुलिस कांस्टेबल मनदीप सिंह के हत्यारों को सजा देगी और परिवार का भरण-पोषण भी करेगी।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और एक करोड़ रुपये के अन्य बीमा भुगतान के साथ मदद करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘ड्यूटी पर रहते हुए सबसे बड़ा बलिदान देने वाले शहीद कांस्टेबल मनदीप सिंह को नमन। पंजाब सरकार एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी। एचडीएफसी बैंक द्वारा एक करोड़ रुपये का और बीमा भुगतान किया जाएगा ।
नकोदर : पंजाब पुलिस रखेगी गैंगसटरों के हमले में शहीद हुए कांसटेबल मनदीप सिंह के परिवार का ख्याल
RELATED ARTICLES





