Saturday, April 18, 2026
Google search engine

अमृतसर : चार साल से बेटी का केस लड रहे बुजुरग की अदालत में उतारी पगडी

अमृतसर। अमृतसर की अदालत में आज उस समय हंगामा मच गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुछ लोगों ने पगड़ी उतार दी. उक्त बुजुर्ग मंगल सिंह ने घटना की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि वह पिछले चार साल से अपनी बेटी का केस कोर्ट में लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज उनके वकील ने केस को उनके जूनियर के पास फॉलोअप के लिए भेज दिया था। मंगल सिंह ने कहा कि जब जज ने बुलाया तो वह अपने वकील को लेने चला गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जूनियर वकील का पति भी वहां आ गया और उसे घेर लिया और थप्पड़ मारकर उसकी पगड़ी उतार दी। मंगल सिंह की बेटी ने बात करते हुए कहा कि उनके पिता की कोई गलती नहीं थी, उनकी पगड़ी जानबूझकर उक्त व्यक्ति ने कोर्ट में उतारी है। मौके पर मौजूद पुलिस करमी के साथ बात की गई तो उसने कहा के मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सखत से सखत कारवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments