Friday, May 1, 2026
Google search engine

लुधियाना के युवक की कनाडा में दिल का दौरा पडने से मौत ; भारत लाया जाएगा शव

लुधियाना के युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मरने वाला युवक कस्बा मुल्लांपुर दाखा के सेनेटरी कारोबारी का बेटा है। वह 8 महीने पहले ही कनाडा गया था। मृतक का नाम शमशेर सिंह उर्फ शैरी है। शैरी की शादी 2019 में हुई थी। उसके एक बेटा आगम है।

शैरी कनाडा में अपने दादा ससुर संतोख सिंह, दादी सास सुरिंदर कौर, पत्नी और बेटे सहित रहता था। शैरी के पिता दलबारा सिंह ने बताया कि शैरी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह बिल्कुल स्वस्थ था। पता नहीं किस तरह उस पर इस बीमारी ने हमला कर दिया।

शैरी की मृतक शरीर कनाडा से भारत लाया जा रहा है। पिता दलबारा सिंह ने कहा कि शैरी कनाडा के सरी में रहता था। शव आने के बाद संस्कार करवा दिया जाएगा। युवक की मौत के बाद गांव निवासियों में दुख की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आए दिन पंजाब के युवाओं की विदेश में हार्ट अटैक से मौत होना चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments