Monday, April 27, 2026
Google search engine

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल के CM से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों की चर्चा

जालंधर, 27 अगस्त | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंचे और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मीटिंग करीब पौने घंटे तक चलती रही।

इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चरणजीत सिंह चन्नी से मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments