नई दिल्ली, 8 जनवरी | मालदीव केमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने मालदीव के तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। इन मंत्रियों में मरियम शिउना, माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद शामिल हैं।
मालदीव के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स किए थे। इससे भारत में जबरदस्त विरोध हुआ।
बॉलिवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी भारत के टूरिजम को प्रमोट करने के साथ-साथ मालदीव के मंंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। कई भारतीयों ने मालदीव की छुट्टियां कैंसिल कर दीं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी लक्षद्वीप की तारीफ करते हुए मालदीव के विरोध में पोस्ट शेयर किए। मालदीव सरकार ने बयान जारीकर कहा कि यह कमेंट्स पर्सनल हैं और मालदीव सरकार का नजरिया नहीं हैं। हालांकि, भारत सरकार ने कहा कि वह ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन समर्थक माने जाते हैं। वे अपने देश से भारतीय सैनिकों को निकालने के लिए तैयार हैं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।