Monday, April 14, 2025
Google search engine

लुधियाना: विदेश में रह रही पत्नी ने PR के नाम पर ठगे 19.32 लाख, मामला दर्ज

लुधियाना, 24 दिसंबर| जगराओं के गांव सुखाना में युवक ने विदेश जाने की चाहत में विदेश में रहने वाली लड़की से 4 साल पहले शादी रचा ली। लड़की धोके बाज निकली और पति को तलाक दिये बिना उसने अपने भाई व मां के साथ मिल कर दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया। दूसरे युवक को विदेश में पक्का करवाने के लिये लाखों में सौदा कर लिया।

 जानकारी के अनुसार पत्नी ने अपने पति को भी PR करवाने के बदले 19.32 लाख रुपए ले रखे थे और पति को तलाक दिये बिना ही दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया, इस की खबर मिलते ही लड़के के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद मां बेटी व बेटे पर धोखाधडी का थाना सदर रायकोट में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान मनजूत कौर परमिंदर कौर अमनदीप सिंह निवासी गांव सिधवां कलां के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments