Friday, April 17, 2026
Google search engine

जालंधर के देओल नगर में नजर आया तेंदुआ : गली में घूमता हुआ CCTV में कैद 

जालंधर के देओल नगर में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की सारी हरकतें एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिस समय तेंदुआ गली में आया, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो तेंदुआ किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

देओल नगर में लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ कैद तो हुआ, लेकिन वह कहां गया उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। गली में चक्कर काटने के बाद तेंदुआ अचानक गायब हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है। अधिकारियों का कहना है कि शायद यह जंगल से भटक कर यहां पर पहुंचा है। इसे तलाश रहे हैं।

शहर में अक्सर जंगली जानवर भटक कर पहुंच जाते हैं। जंगली जानवरों के शहर में पहुंचने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं। शहर के बाहरी हिस्सों जो होशियारपुर की तरफ को लगते हैं, वहां कई बाद सांभर देखे गए हैं। पिछले दिनों तो शहर के बीच में तंग गलियों वाले अटारी बाजार में भी सांभर घुस गया था। जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल में काबू किया था।
चार साल पहले भी लम्मा पिंड में घुसा था तेंदुआ
जालंधर शहर के लम्मा पिंड में भी चार साल पहले एक तेंदुआ जंगल से भटककर घुस आया था। सुबह करीब 9 बजे घुसे इस तेंदुए ने खूब दहशत फैलाई थी। इस तेदुए के हमले में करीब 5 लोग घायल हो गए थे। तेंदुए की वजह से 14 घंटे तक दहशत रही थी। जालंधर और चंडीगढ़ से पहुंची वन विभाग की टीमों ने ट्रांक्यूलाइजर फायर तेंदुए पर दाग कर उसे बेहोश करने के बाद काबू किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments