Friday, April 17, 2026
Google search engine

बोरियों का ढेर गिरने से मजदूर की मौत, परीवार वालों ने लगाई मदद की गुहार

फाजिल्का, 12 मार्च | गांव राणा के गोदाम में काम करते समय 45 वर्षीय मजदूर के ऊपर गेहूं की बोरियों का ढेर गिर गया। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद मौके पर मौजूद पल्लेदार और मजदूर उसे गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक मंगत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव आसफवाला राणा काफी समय से एफसीआई गोदाम में काम करता था। गत दोपहर बाद वह राणा-2 गोदाम में गेहूं स्पेशल में काम कर रहा था। इस दौरान गेहूं से भरी 3400 गठरियों का एक ब्लॉक उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह ब्लॉक के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक मंगत सिंह की फाइल फोटो।

पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा

जिसके बाद मौके पर मौजूद पल्लेदारों व साथियों ने उसे ब्लॉक के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल फाजिल्का पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने संबंधित ठेकेदार और सरकार से मांग परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments