कपूरथला, 21 दिसंबर| बिधिपुर गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आपनी जान दे दी। लड़की के परिवार वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए उसे परेशान करने का आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने फंदे में प्रयोग किया गया परना भी कब्जे में ले लिया है।
मृत महिला की पहचान बिधिपुर तलवंडी चौधरियां की रहने वाली काजल (22) के रूप में हुई है। उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व गांव बिधिपुर निवासी लखविंदर के साथ हुई थी।