Friday, April 17, 2026
Google search engine

जालंधर का युवक लंदन में 3 दिन से लापता; परिजन चिंतित, BJP नेता ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

जालंधर, 17 दिसंबर|  लंदन से जालंधर के एक युवक की लापता होने की खबर सामने आई है। लापता युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया (23) के रूप में हुई है। वह ईस्ट लंदन में पढ़ई करने के लिए गया था। आखिरी बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ पर देखा गया था।

जानकारी के अनुसार लापता युवक बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। विदेश में भी भाटिया के दोस्त उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर 15 दिसंबर से लापता जीएस भाटिया की जानकारी को शेयर कर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments